झाबुआ। कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदा़त्री एवं समीक्षा समिति की दिसंबर 2022 हेतु बैठक दिनांक 29 मार्च, 2023 बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड झाबुआ, क्षेत्रीय प्रबधक बैंक ऑफ बडोदा क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई रतलाई क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम, क्षेत्रीय प्रबधक मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय झाबुआ, समस्त बैंक जिला संमव्यक/शाखा प्रंबधक जिला झाबुआ, निदेशक बडोदा स्वरोजगार विकास संस्थान झाबुआ, एलडीएम राजेश कुमार उपस्थित थे।
सिंह ने विभिन्न विभागों की हितग्राही मुलक योजना में अधिक से अधिक प्रकरणों में वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करे। शासन की फ्लेगशिप योजना के लक्ष्य के अनुरूप वितरण सुनिश्चित किया जाये। जिन बैंको ने लक्ष्य के अनुरूप वितरण किया गया है, उनकी बैठक में सराहना की एवं बधाई दी। वर्तमान में लाडली बहना योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत महिलाओं के खाते केवाईसी करने के विशेष प्रयास किये जाये। बैंको में महिलाओं को बैठने के लिये बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं तत्काल आवश्यक कार्यवाही जिसमें आधार से बैंक खाता लिंक, मोबाईल बैंक खाते से लिंक करवाये जाने एवं ई केवाईसी के लिये सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर एवं बिना विलम्ब किये कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। महिलाओं के जो पुराने खाते है, उन्हे पुनः एक्टिव करे एवं इस संबंध में प्रतिदिन रिर्पाेट भी प्रस्तुत करे। बैंक शाखाओं में लाडली बहना योजना में तत्कान कार्यवाही करने के संबंध में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जावे। डीबीटी की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। बैठक में जिला महाप्रबंधक उद्योग विरेन्द्र सिंह इसकिया, प्रबंधक वित विकास निगम, परियोजना अधिकारी नगरी एवं शहरी विकास, जिला परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका परियोजना देवेन्द्र श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि नगीन रावत, एडीशनल सीईओ दिनेश वर्मा आदि जिला अधिकारी उपस्थित थे।