सरवानिया महाराज। केंद्र सरकार की कौशल विकास और गुणवत्ता वाली शिक्षा निती के तहत मध्यप्रदेश मे फिलहाल 416 ऐसे विद्यालय है जिनकों राज्य सरकार संचालित करती है को आदर्श विद्यालय में बदलने को लेकर अंतिम सुची 29 मार्च को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने जारी कर समस्त जिलो से अपडेट मांगा है। पीएम श्री स्कूल योजना में नीमच जिले के पांच स्कूल शामिल किए गए हैं। जिनमें जावद से शा.उ .मा.विद्यालय खोर कक्षा 6 से लगाकर 10 तक , मनासा से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडला कक्षा 6 से लगाकर 12वीं तक , मनासा शहर शासकीय उत्तर माध्यमिक कन्या विद्यालय कक्षा 1 से लगाकर 12 तक , नीमच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंल्दू कक्षा 6 से लगाकर 10 तक ,शासकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल बघाना कक्षा 1 से लगाकर 8 तक ,शासकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय जीरन कक्षा 1 से लगाकर 10 तक शामिल किए गए हैं। जिले के इन विद्यालयों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग योजना के तहत उन्नत कर गुणवत्तापूर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण पर आधारित शिक्षा वाले आदर्श स्कूल बनाए जा रहे हैं । आगे से इन स्कूलों का संचालन अब प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार करेगी।
देश के 14500 स्कूल , गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ,कौशल विकास पर जोर-
पीएम श्री स्कूल योजना में देश के करीब 14 हजार 500 स्कूलों को शामिल कर उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सितंबर 2022 को की थी। केंद्र सरकार की मंशा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों मेंसे जिले वार विद्यालयों का चयन कर उनके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और साथ साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जावें।
शिक्षा और कौशल को मिलेगा बढ़ावा-
जिले के पांच विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना में हुआ है। इससे शिक्षा का स्तर और उंचा उठेगा तथा कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। अभी पीएम श्री टीचर्स के लिए प्रावधान आया है लेकिन भवन बिल्डिंग वगेरह का अभी प्रावधान आना है। जब पुरी योजना बनकर आने वाली है।जल्दी इसमें प्रगति आयेगी।- सीके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी नीमच