BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 3:35 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा पहुंचे अठाना, लाडली बहनाओं के फार्म भरवाकर किया संवाद, बोले- मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना युवाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने का काम करेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना प्रारंभ की जा रही है इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा। इस योजना से युवा काम सीखकर रोजगार हासिल कर आत्‍मनिर्भर बन सकेगे।यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को नगर परिषद अठाना में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं के फार्म भरवाने के बाद, लाडली बहनाओं से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।

एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने लाडली बहनाओं से संवाद कर, इस योजना के बारे में जानकारी ली। नगर परिषद अठाना के वार्ड नम्‍बर 14 में आयोजित इस शिविर में लाडली बहनाओं ने मंत्री सखलेचा को राखी बांधकर आभार जताया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर में लाडली बहना न.प. अध्‍यक्ष रिंका जैन, महिला पार्षदगणों और शिविर में बडी संख्या में उपस्थित लाडली बहनाओं ने उत्‍साहपूर्वक एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को राखी बांधकर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

मंत्री सखलेचा ने अठाना के शीतला माता चौक पर महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी। प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गांव कस्बे या शहर में की जावेगी। यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान भी किया। प्रारंभ में एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने शिविर में उपस्थित महिलाओं का पुष्पाहारो से स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अठाना की अध्यक्ष  रिकां जैन,  सचिन गोखरू, पार्षदगण, पत्रकारगण, सीएमओ पीके सिंह व अन्‍य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE