देवास। आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने टेलीमेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया। और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीओ प्रकाश सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉक्टर एमपी शर्मा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि देवास जिले में बहुत ही बेहतरीन सुविधा टेली मेडिसिन की उपलब्ध है। कई बार जैसे शिकायतें आती है कि हम पीएनसी गए और हमें डॉक्टर नहीं मिला। लेकिन सब हेल्थ सेंटर के लेवल पर भी हमारे जो 196 सेंटर है पूरे जिले में जहां हमारे सीएचओ बैठते हैं। उनके पास टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें रियल टाइम में सुबह 10:00 से लेकर शाम को 5:00 बजे तक किसी भी डॉक्टर के साथ कंसल्ट कर सकते हैं। और उसके लिए यह निशुल्क सेवा प्रत्येक सेंटर पर है मिडिया के माध्यम से सभी आमजन को कलेक्टर गुप्ता ने निवेदन किया की सीधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के बजाए यदि आपको छोटे-मोटे सिस्टम्स आ रहे हैं तो पहले अपने निकटतम उपस्वास्थ्य केंद्र पर जाएं वहां सीएचओ के माध्यम से यहा पर जो स्पेशलिस्ट बैठे हुए हैं। उनके साथ आप सीधा संपर्क साथ सकते हैं और अपनी समस्या का इलाज पा सकते हैं