जीरन। नगर परिषद जीरन के कांग्रेसी पार्षद ने शुक्रवार को सीएमओ पर कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी की और नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। कांग्रेसी पार्षदों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश दी। इस दौरान सभी कांग्रेसी पार्षदों का कहना था कि नप सीएमओ समय पर कार्य नहीं करते हैं। सीएमओ की ढीली कार्यप्रणाली के चलते नगर की जनता परेशान हो रही है।