नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को नीमच जिले में मुख्य्मंत्री लाडली बहना योजना के तहत विभिन्न गांवों, वार्डाे में किए जा रहे बहनाओं के ईकेवायसी एवं आवेदनों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने मनासा जनपद की ग्राम पंचायत पडदा एवं भाटखेडी तथा मनासा नगर के वार्ड नम्बर 13 में लाडली बहना योजना के तहत स्थापित ईकेवायसी कार्य एवं आवेदनों के पंजीयन की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को लाडली बहनाओं के आवेदनों क ऑनलाईन पंजीयन का कार्य तत्परतापूर्वक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत में कुल पात्र महिलाओं की संख्या एवं ऑनलाईन किए गये आवेदनों की संख्या आदि की जानकारी भी ली। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पडदा, भाटखेडी पंजीयन केंद्र पर उपस्थित लाडली बहनाओं से चर्चा कर, आवेदन पत्र भरने में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनासा पवन बारिया, जनपद सीईओ डीएस मशराम, तहसीलदार बीके मकवाना, सीएमओ महेन्द्र वशिष्टी भी उपस्थित थे।