नीमच। जिले में मुख्य्मंत्री लाडली बहना योजना के आवेदनों के पंजीयन का कार्य गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों के वार्डाे में किया जा रहा है। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण कर लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के आवेदनों के पंजीयन कार्य का जायजा लिया। एसडीएम शिवानी गर्ग ने ग्राम किशनपुरा में स्वहयं घर-घर जाकर महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन करवाये। इस मौके पर जनपद सीईओ आकाश धार्वे भी उपस्थित थे।