नीमच। जावद क्षेत्र के कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निरूशुल्कर लेपटॉप प्रदान किया जावेगा। यह बात प्रदेश के सूक्ष्मर लघु मध्यकम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को नगर परिषद नयागांव एवं सरवानिया महाराज में मुख्यामंत्री लाडली बहनाया योजना के तहत आयोजित विशेष शिविर में महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरवाने के बाद महिलाओं से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर श्याम काबरा, सचिन गौखरू, अर्जुन माली, नगर पंचायत अध्यधक्ष मुकेश जाट, रूपेन्द्रब जैन, पार्षदगण, अन्यज जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या् में महिलाएं उपस्थित थी।
इस शिविर में एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने स्वरयं लाडली बहनाओं के फार्म भरे और अपनी उपस्थिति में उनका आवेदन ऑनलाईन पंजीकृत करवाया। लाडली बहनाओं ने महिलाओं के हित की योजना प्रारंभ करने पर एमएसएमई मंत्री सखलेचा को राखी बांधी और मध्याप्रदेश सरकार को धन्यपवाद दिया।
इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने कहा कि आज का समय डिजिटल क्रांति का समय है, सभी को डिजिटली साक्षर होना चाहिए। उन्होकने कहा, कि आने वाले दिनों में हर परिवार के एक सदस्यर को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।