नीमच। प्रदेश की बहनों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र बहनों के आवेदन भरने के लिए नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में नगरपालिका के वार्ड प्रभारियों द्वारा वार्डों में शिविर लगाये जा रहे हैं। इस योजना में विधवा, परित्यक्तता, तलाकशुदा, कल्याणी आदि पेंशनधारी उन महिलाओं के भी आवेदन करना जरूरी है, जिनकी उम्र 23 से 60 साल के बीच है, ताकि उन्हें 1000 रूपये महिना की पेंशन प्राप्त हो सके।
उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार ने नीमच शहर में निवासरत लाड़ली बहना योजना में पात्र सभी बहनों से शिविर में पहँुचकर अपने आवेदन फार्म जमा कराकर शासन की योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।