BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 7:39 pm
BIG NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए हजारों नव चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परमार ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। परमार ने कहा है कि आशा करता हूँ कि आप सभी पूर्ण समर्पण से राष्ट्र के भावी कर्णधारों को मूल्य आधारित शिक्षा देकर श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण कर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।  परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं समृद्ध शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 3133 माध्यमिक शिक्षक एवं 7004 प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही की गई है। उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए दिनांक 29 सितंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के अनुक्रम में कार्यवाही के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा 3133 माध्यमिक शिक्षक के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए 19 अक्टूबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के अनुक्रम में कार्यवाही उपरांत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 7004 प्राथमिक शिक्षकों के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 11,885 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी जानकारी एमपी ऑनलाईन पोर्टल एवं एजुकेशन पोर्टल पर देख सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE