मंदसौर। राजस्व आयुक्त मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारी (भू-अभिलेख) द्वारा बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री आवासी भू- अधिकार योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 3 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बेहपुर तहसील दलौदा में आयोजित किया जाएगा।