सरवानिया महाराज। शहर में नवरात्रि के बाद आज दसवारे पर जवारे विसर्जन के अवसर पर देवी देवताओं नगर के मार्गों से शोभा यात्रा अपने अपने निशान के साथ नीमच सिंगोली रोड़ स्थित ( गमू तलाई )सरोवर पहुंचे। जहां पर परंपरागत जवारा विसर्जन ,खप्पर उतारने के बाद कालका माता के पंडाजी जगदीश सालवी द्वारा आगामी वर्षावास और फसलों को लेकर भविष्यवाणी कि , कालका माता के पण्डाजी ने कहा कि उतरता जेठ की बारस पूनम तक एक दोंगड़ा होगा अगर इस दोंगड़े में किसी ने बुवाई की तो उसे डबल बोहना पड़ेगा। लगते हैं अषाढ़ की एकादशी से अमावस तक पहला दूंगड़ा और दूसरा डूंगड़ा एकम से लगाकर पांचम तक होगा जिसमें सब तरफ पानी गिरेगा और बोहनी हो जाएगी। कुवें लगभग बारहआना भर जाएंगे । पानी की खेंच भी लगेगी ,लेकिन फसलें बढ़िया होगी । मूंगफली ,सोयाबीन और मक्का की फसलें बढ़िया होगी जिसमें भी मक्का की पैदावार अधिक होगी । बीमारी का असर भी नजर आएगा ऐसी स्थिति में जोडेश्वर श्याम की सेवा चाकरी कर पूजा अर्चना करें । सफेद चीज का भाव एक हफ्ते के लिए आएगा और जो वापस डाउन होगा तो फिर नहीं चढ़ेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु उद्यम मध्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने देवी देवताओं की शरण में पहुंचकर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। देवी देवताओं को भगवा दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । आशीर्वाद में मौके पर उपस्थित माता हिंगलाज के पंडाजी चंपालाल धनगर ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को कहा की जा तेरी बात नहीं बिगड़ेगी , पहले भी नहीं बिगड़ी अब भी नहीं बिगड़ेगी। इसके बाद माता कालका के पंडाजी जगदीश सालवी ने अपने हाथ को उपर कर चारों तरफ घुमा कर इशारे इशारे में कहा कि जा वो भी ( प्रदेश का राजा )वही रहेगा। इसके बाद सभी देवी देवता अपने अपने धाम के लिए रवाना हो गए।