BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 8:06 pm
REPORT : खुशियों की दास्तां- मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से आया लक्ष्मण चन्द्रवंशी के जीवन में बदलाव, अब आर्थिक रूप से मजबूत होकर कर रहा है परिवार का भरण पोषण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से रतलाम जिले में बड़ी संख्या में युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है वे आर्थिक विपन्नता से निकलकर अच्छा खासा कमाने लगे हैं। पिपलौदा के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले लक्ष्मण चन्द्रवंशी उन युवाओं में सम्मिलित हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना की मदद से अपना आर्थिक उत्थान कर लिया है।

लक्ष्मण बताते हैं कि मेरे परिवार में गरीबी थी, जीवन यापन का कोई साधन नहीं था। कोई छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहता था लेकिन छोटी सी पूंजी भी पास नहीं थी। विकट स्थिति में मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना काम आई। किसी मित्र से योजना का पता चलने पर आवेदन कर दिया, कार्रवाई हुई और मुझे 10 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत कर दिया। बगैर ब्याज के मिली धनराशि से लक्ष्मण ने फल बेचने का व्यवसाय प्रारम्भ किया। लक्ष्मण बताते हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे अपना फल का ठेला आरम्भ कर देते हैं। अब मासिक 8 हजार से 10 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। परिवार का खर्च आसानी से निकल जाता है जीवन यापन आसान हो गया है। परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है।लक्ष्मण ने बताया कि समय पर 10 हजार रुपए का ऋण चुका देने पर उन्हें 20 हजार रुपए का लोन मिला जिससे उनके व्यवसाय में उन्नति हो रही है। लक्ष्मण ने बताया कि उनके द्वारा 20 हजार रुपए का ऋण भी चुकता कर दिया गया है और बैंक के माध्यम से पुनः 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभारी है जिनकी योजना से उनके परिवार के जीवन में खुशहाली आ गई है। लक्ष्मण का मोबाइल नम्बर 96948 43019 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE