रतलाम। म.प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम नवमी के अवसर पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व आयोजन किया गया। शहर विधायक चौतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक चौतन्य काश्यप द्वारा कन्या पूजन किया गया। विधायक काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए कलाकारों का स्वागत, अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में विधायक चौतन्य काश्यप द्वारा सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श रूप में शासन के कार्य कर रहे हैं।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, कृष्ण कुमार सोनी, पार्षदगण धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी, अनिल कटारा, देवश्री पुरोहित, गौरव त्रिपाठी, हेमंत राहोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े, एसडीएम संजीव पांडे, कविता चौहान, परमानंद योगी भी उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर एवं उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच एवं ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कवि प्रवीण अत्रे द्वारा किया गया।