BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : अफीम किसानो के लिए बड़ी खबर, ऐसे होगी अफीम की जाँच, किसान बिचौलियों से रहे सावधान, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ये ख़ास रिपोर्ट

Share On:-

नीमच ओपियम एन्ड अल्कलॉइड प्लांट में इस अफीम फसल सत्र में गाढ़ता परीक्षण को लेकर जो तैयारियां की गयी है वो बेमिसाल है, और समूचा फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेगा यहाँ तक की यदि कोई व्यक्ति या कर्मचारी किसी अफीम किसान से कोई जायज - नाजायज काम करवाने के लिए रूपए माँगता है तो इसकी शिकायत सुनने के लिए चौबीस घंटे एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है 

एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री में इस अफीम फसल सत्र के लिए कैसे इंतज़ाम किये गए है उसपर हम आगे विस्तार से बात करेंगे लेकिन उससे पहले यह बताना जरुरी है की यह वही अफीम फैक्ट्री है जहाँ गाढ़ता परिक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर सिंडिकेट ऑपरेट होता था, उसके बाद आईआरएस शशांक यादव का मामला भी इसी फैक्ट्री में उजागर हुआ लेकिन जब से इस फैक्ट्री की जीएम आईआरएस अफसर नरेश बुन्देल हुए है तब से फैक्ट्री का पूरा प्रशासन ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है पिछली बार भी गाढ़ता परीक्षण के नतीजों में जबरदस्त पारदर्शिता रही और एक भी किसान की कोई शिकायत नहीं मिली वही बुन्देल सर ने फैक्ट्री में रखी क्विंटलों पुरानी अफीम का स्टॉक भी क्लियर कर नए अफीम के पट्टो की राह खोली उसी का परिणाम है की इस बार अफीम किसानो को जमकर अफीम पट्टे मिले ये अलग बात है की वह पट्टे सीपीएस में मिले जिससे किसान ज़्यादा खुश नहीं है पर आईआरएस नरेश बुन्देल ने फैक्ट्री में चल रहे किसानो को ठगने के पूरे रैकेट को तहस - नहस कर पूरी पारदर्शिता से परिक्षण कार्य करवाया 

इस सॉफ्टवेयर का होगा इस्तेमाल- 
इस अफीम फसल सत्र का तौल 1 अप्रेल से शुरू हो रहा है उसको लेकर जीएम बुन्देल ने बताया की पिछले साल की तरह इस साल भी ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जाएगा जिसमे अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में जाएगा तो किसी को पता नहीं चल पायेगा की इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है, जो समूची प्रणाली को पूरी तरह गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा 

यहाँ देखे गाढ़ता के नतीजे- 
जीएम बुन्देल ने आगे बताया की अफीम की सैम्पलिंग का काम एक माह में पूरा करने की कोशिश रहेगी और और ज्यों - ज्यों परिणाम आते जाएंगे उसे विभाग की वेबसाइट https://goaf.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा 

बिचौलियों से रहे सावधान- 
जीएम बुन्देल ने कहा की कोई भी किसान किसी भी ऐसे बिचौलिये एवं कर्मचारी के प्रलोभन में न फंसे जो उन्हें कहता हो की वह गाढ़ता के परिणामो में हेरफेर करवा देगा वही किसानो की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नंबर 07423 -226015 /220199  है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE