शिवपुरी। शहर की यातायात पुलिस ने छिब्बर स्कूल के एनएसएस कैंप के विद्यार्थियों के माध्यम से सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहे। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दी। एवं जो नियम का पालन कर हेलमेट पहने थे। और सीट बेल्ट लगाए थे। ऐसे जागरूक नागरिकों को एनएसएस का बेच लगाकर सम्मानित भी किया। जैसे ही बच्चों ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों से पूछा कि आप हेलमेट क्यों नहीं पहने हो या आप सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाए हो तो लोग उनकी इस बात का सही से जवाब नहीं दे सके। और कई तरह के बहाने बनाते दिखे। दरअसल राष्ट्रीय सेवा योजना बाल शिक्षा निकेतन स्कूल का शिविर ग्राम करौंदी में आयोजित किया जा रहा है।