शिवपुरी। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में एक विशाल मशाल रैली निकाली गई कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने बताया कि कांग्रेस के लोकसभा साँसद राहुल गांधी की बीजेपी की गलत और द्वेष पूर्ण रणनीतियों के तहत लोकसभा साँसद सदस्यता समाप्त कर दी गई है जब तक राहुल गांधी की संसद सदस्यता उन्हें बापस नहीं दी जाती है। तब तक कांग्रेस के द्वारा ये विरोध प्रदर्शन पूरे देश में जारी रहेगा कांग्रेस द्वारा निकाली गई यह मशाल यात्रा पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर माधव चौक ,कोर्ट रोड होते हुए तात्या टोपे पार्क पर समाप्त हुई।