BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 12:45 pm
KHABAR : अपर कलेक्टर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर शाल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर दी विदाई, कलेक्टर ने कहा- सिंह अपनी दक्षता, कार्यकुशलता एवं अनुशासनता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा।  अपर कलेक्टर  रवि कुमार सिंह को 31 मार्च को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने अपर कलेक्टर  सिंह को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेक्टर ने कहा कि सिंह अपनी दक्षता, कार्यकुशलता एवं अनुशासनता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सिंह की कार्यप्रणाली बेहद अच्छी है, इन्हें जो भी कार्य सौंपा गया उसे कुशलतापूर्वक पूरा करना पहली प्राथमिकता रही।  सिंह अपना शेष जीवन अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से जिए, सेवानिवृत्ति के पश्चात पूरा जीवन अपने परिवार को दे। सीईओ जिला पंचायत डीएस राणदा ने भी अपर कलेक्टर  सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर सिंह ने भी शासकीय सेवा के दौरान का अपना अनुभव साझा करते हुए अधिकारी- कर्मचारियों से मिले सकारात्मक सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर सिंह की पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE