BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 12:59 pm
REPORT : इंदौर की घटना के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए खुले बोरवेल, क्षतिग्रस्त बावड़ी के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षात्मक व्यवस्था करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कैलाश वानखेड़े ने प्रदेश में कई स्थानों पर खुले बोरवेल में गिरने एवं बावड़ी के धँसने से हुई जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य के कल्याण एवं लोक शांति को कायम रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् आगर-मालवा जिले में निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। जारी आदेशानुसार जिले में स्थित समस्त बोरवेल के स्वामी तथा शासकीय व अशासकीय विभाग, निकाय अथवा जिस भूमि स्वामी की भूमि पर बोरवेल स्थापित किया गया है, यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त बोरवेल विधिवत् पूर्णतः बंद किया गया है। उक्त बोरवेल में किसी भी प्रकार से किसी के गिरने की संभावना नहीं है। जिले में स्थित बावड़ी के स्वामी तथा शासकीय/अशासकीय विभाग एवं निकाय अथवा जिस भूमि स्वामी की भूमि पर उक्त बावड़ी निर्मित की गई है, यह सुनिश्चित करें कि उक्त बावड़ी किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त नहीं है, उसके चारों ओर र्प्याप्त सुरक्षात्मक उपाय यथा रेलिंग, बैरीकेट इत्यादि की व्यवस्था है। क्षतिग्रस्त अथवा असुरक्षित बावड़ी को तत्काल ध्वस्त/नष्ट करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त आदेश 01 अप्रैल से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभावशील रहेगा। आदेश उल्लंघन होने पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत संबंधित पर अभियोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE