खरगोन। मप्र शासन के 3 वर्ष पूरे हुए है। शासन द्वारा इन तीन वर्षों में शासन ने महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारम्भ की है। साथ ही इन तीन वर्षों में कई उल्लेखनीय कार्य किये गए है। इस संबंध में मप्र शासन का प्रचार रथ इन दिनों जिले में प्रचार-प्रसार कार्य कर रहा है। शुक्रवार को यह रथ टाण्डा बरुड, सिनखेड़ी और रोमचीचली व अन्य गांवों में भ्रमण कर जानकारिया दी। रथ में एलईडी लगा है जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारिया वीडिओ के माध्यम से दी जा रही है।