खरगोन। शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में शुक्रवार को विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत प्राचार्य डॉ. एमके गोखले की अध्यक्षता में भूतपूर्व छात्राओं एवं सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण छात्राओं के नवीनीकरण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ममता गोयल ने छात्राओं को बताया कि 2 जनवरी 2023 को संस्था एलुमनी एसोसिएशन गर्ल्स कॉलेज खरगोन के नाम से पंजीकृत हो चुकी है। अब हमें अधिक से अधिक भूतपूर्व उत्तीर्ण छात्राओं को इस संगठन में पंजीकृत कर एसोसिएशन के माध्यम से महाविद्यालय के विकास में अपना योगदान देना होगा। इसके लिए समिति की अध्यक्ष सुश्री संगीता खरें एवं अन्य उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई है जो नेक उद्देश्य को दृष्टिगत को रखते हुए होगी। साथ ही आई.क्यू.एसी. प्रभारी डॉ. एमएस सोलंकी ने आगामी समय में होने वाली नेक के सम्बन्ध में चर्चा गई। प्राध्यापक डॉ. आरके यादव ने विभिन्न जन सहयोग व एलुमनी एसोसिएशन के माध्यम से कैसे कार्य करें इस पर अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय के विकास को दृष्टिगत रखते हुए सदस्यों द्वारा विकास एवं सहयोगात्मक कार्य किये जाने एवं नवीनीकरण तथा कार्यालय एवं प्रशिक्षण के माध्यम से अपना योगदान कैसे दे इस पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। डॉ. अनुराधा ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्सव में भूतपूर्व छात्राओं को शामिल कर सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक में प्राचार्य डॉ. गोखले द्वारा छात्राओं के द्वारा कार्ययोजना को प्रोत्साहित करते उन्हें आगामी नेक निरीक्षण में अपना सहयोग देने एवं अन्य बिंदुओं पर सहमति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ममता गोयल ने एवं आभार श्रीमती श्रृद्धा महाजन ने माना।