खरगोन। जन सेवा आरोग्य सेवा राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जिला आयुष विभाग द्वारा नगर परिषद बिस्टान के बाजार चौक में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय मेगा स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ वासुदेव आसलकर के मागदर्शन में सुबह 10 से 3 बजे तक किया शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबू सिंह परिहार नगर परिषद अध्यक्ष डैम सिंह नार्वे, प्रह्लाद वास्कले, लखन पाटिल, बगदारे ने भगवान धनवंतरी का पूजन कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ संतोष मौर्य द्वारा आयुष विभाग की संचालित गतिविधियां योजनाओं आयुष क्योर एप, देवारण्य योजना आदि की जानकारी दी गई।
शिविर नोडल अधिकारी डॉ सचिन मंडलोई ने दिनचर्या ऋतू चर्या आदि के बारे में जानकारी दी। शिविर में मौसमी बीमारियों, श्वास कास, वात रोग, चर्मरोग, उदर रोग, अर्शरोग, मधुमेह, हदय रोग, आदि रोगों का डॉ. भोले सिंह बडोले, डॉ दरबार रंधावा डॉ अंतिम मंडलोई द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में कुल 342 रोगियों का निशुल्क उपचार कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया। महिलाओं के रोगों का उपचार डॉ अर्चना चौहान, डॉ प्रमिला रावत, डॉ दुर्गा पवार, डॉ रजनी मंडलोई, द्वारा चिकित्सा की गई। शरीर की गठाने, पिट्ठन, (कोर्न) का अग्निकर्म द्वारा चिकित्सा डॉ राहुल गिन्नारे, डॉ सुनील पाटीदार द्वारा की गई एवं रमेश मुवेल का सहयोग रहा। शिविर में रोगियों का पंजीयन, रविन्द्र दवाने, जितेंद्र वास्कले, काशीराम मुजाल्दे द्वारा किया गया। औषधियांे का वितरण कविता ठाकुर, पिंकी भालसे, मनीष वर्मा, गुलाबचंद मुजाल्दे, छगनलाल कुशवाह द्वारा किया गया। शिविर का संचालन डॉ सुनील पाटीदार द्वारा किया गया।