BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 1:37 pm
BIG NEWS : नीमच में अफीम उत्सव शुरू, प्रथम खंड में काले सोने का तौल प्रारंभ, पहले दिन पहुंचे इन 28 गांवों के सैकड़ों काश्तकार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। 1 अप्रैल से अफीम उत्सव शुरू हो चुका है। आज प्रथम खंड के अफीम के तौल का कार्य प्रारंभ हो गया। अफीम तौल का कार्य कनावटी रोड स्थित आम्रपाली रिसोर्ट नवरत्न होटल के यहां किया जा रहा है। आज प्रथम दिन 28 गांव के 329 अफीम काश्तकारों को तौल हेतु बुलाया गया है। जिसकी सैंपलिंग और अफीम तोल का कार्य नियमानुसार सुचारू ढंग से किया जा रहा है। 
इस दौरान प्रथम खंड नीमच के जिला अफीम अधिकारी आरएस अवधिया मौजूद रहे। विभाग का अमला पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। काश्तकारों के अनुसार सारी व्यवस्थाएं बेहतर रही। चर्चा के दौरान सामने आया कि अफीम की क्वालिटी बेहतर आ रही है। यहां की तमाम व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट दिखाई दिए। कृषक अपनी बाल्टी में अफीम लेकर आए। उन्होंने खुद अपने कंटेनर में अफीम खाली की। उसके बाद परख कराया गया। परख होने के पश्चात 25 ग्राम अफीम सैंपल के लिए निकाला गया। अफीम किसानों ने चर्चा में बताया कि इस बार अफीम की क्वालिटी बेहतर आई है। 
वॉइस ऑफ एमपी से चर्चा के दौरान काश्तकारों ने सरकार से मांग रखी कि अफीम के मूल्य में बढ़ोतरी की जाए। महंगाई और लागत को देखते हुए वर्तमान में जो अफीम का मूल्य दिया जा रहा है वह काफी कम है। साथ ही उन्होंने कहा अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के चलते कई जगह अफीम की औसत प्रभावित हुई है जिसे सरकार ध्यान में रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE