भोपाल। मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं बल्कि रानी कमलापति -हजरत निजमाउद्दीत के बीच जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार 2 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा हजरत निजमाउद्दीत- आरकेएमपी के बीच होगी। हजरत निजमाउद्दीत से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन 7.40 घंटे का समय लेगी। इसी तरह 3 अप्रैल से गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति से चलकर हजरत निजमाउद्दीन तक जाएगी। 7.30 घंटे की इस यात्रा में वंदे भारत झांसी, ग्वालियर और आगरा पर हॉल्ट लेगी। वहीं वंदे भारत की टिकट की दर रेलवे 1 अप्रैल सुबह जारी करेगा। बता दें कि शनिवार दोपहर 3.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का लोकर्पण करेंगें।
ऐसा रहेगा शेड्यूल गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर 9.48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन 11.25 पर आगरा और फिर दोपहर 1. 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन 5.45 बजे ग्वालियर और 7.03 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रानरी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी।