खरगोन। 2 अप्रैल से 04 अप्रैल तक वीर शहीद क्रांतिकारी जननायक टंट्या भील की जयंती के अवसर पर झिरन्या तहसील के ग्राम कोठडा में मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समुदाय द्वारा उनके पैतृक ग्राम होने से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल, पुलिस इंतजाम व सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले में झुले के यांत्रिकी विभाग द्वारा तकनिकी परीक्षण, विद्युत मण्डल से पावर सप्लाय खाद्य निरीक्षक द्वारा समस्त दुकानों का परीक्षण कराना, मेले में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करना तथा मेले में सुरक्षा के लिए पृथक से छोटा पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश, मेले में अग्नि शामक यंत्र की व्यवस्था, स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था, विशेष कर सिकल सेल बिमारी की जांच करना, विभिन्न विभागों के जन कल्याण के प्रचार-प्रचार के लिए स्टॉल एवं संस्कृति विभाग द्वारा टंट्या भील के जीवन परिचय पर रंगमंच कार्यक्रम आयोजित किये जाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र के संबंध में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कार्यक्रम में अपने स्तर से व्यवस्था कर आवश्यक सहयोग व कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।