BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 5:15 pm
BIG NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लाडली बहना योजना, जब सामने आई इन पंचायतों के सचिवों की लापरवाही तो जिला पंचायत सीईओ ने लिया एक्शन, जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्य में लापरवाही करने पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है।

जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत बड़नपुर के पंचायत सचिव रामबाबु पडियार तथा जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव मोहनलाल परमार को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बड़नपुर के पंचायत सचिव रामबाबु पडियार द्वारा शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का 29 मार्च तक कोई कार्य नहीं करने, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बतरने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) 1999 के नियम (4)(क) के प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही रामबाबु पडियार को निलंबित किये जाने के फलस्वरूप जनपद पंचायत शाजापुर में सबंद्ध पंचायत सचिव संजय सक्सेना को ग्राम पंचायत बड़नपुर में पंचायत सचिव के पद पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव मोहनलाल परमार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, शासन की योजनाओं में रूचि नहीं लेने, तहसीलदार के ग्राम पंचायत अजनई के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने एवं जनपद पंचायत शुजालपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से दूरभाष पर दुर्व्यवहार शब्दों का प्रयोग करने पर निलंबित किया गया है। साथ ही मोहनलाल परमार को निलंबित किये जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत पटलावदा के पंचायत सचिव  संजय परमार को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE