मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आगामी समय में आने वाले त्योहार व आयोजन महावीर जयंती, हनुमान जयंती, अंबेडकर जयंती, ईद उल फ़ितर, परशुराम जयंती इत्यादि को लेकर शनिवार को देर शाम 7 बजे थाना मनासा प्रांगण में शांति समिति की बैठक रखी गई है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारियां ने आयोजन की जानकारी और आयोज़नकर्ताओं की राय जानी ओर चर्चा की। आयोजन होंगे और नगर में निकलने वाले जुलूस और पुलिस वव्यस्था किस प्रकार रहेगी इस पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम पवन बारियॉ, एसडीपीओ यशस्वी शिंदे तहसीलदार मुकेश निगम, थाना प्रभारी आरसी डांगी नायाब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी ,एमपीईबी कनिष्ठ यंत्री डीके मालवीय सहित नगर के पत्रकार गण, कार्यक्रम आयोज़न कर्ता सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।