मनासा। शासन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय विश्व जीरो वेस्ट दिवस के तहत एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत आज नगर परिषद मनासा द्वारा स्वच्छ मशाल मार्च यात्रा आयोजित की गई। कचरा मुक्त शहर को लेकर निकाय की महिलाओं के नेतृत्व में जो रामपुरा नाके से बद्री विशाल मंदिर तक निकाली। और स्वच्छता जन जागरूकता के नारे बोले गए तथा समापन स्थल पर जन-समुदाय को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पार्षदगण, निकाय कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, नागरिक गण, सम्मिलित हुए। मशाल मार्च यात्रा का उद्देश्य-शहर में कचरा मुक्ति के लिए लक्ष्यों की स्थापना के साथ स्वच्छता में महिला की भागीदारी को रेखांकित करना।