छतरपुर। जिला के राजनगर मे भारी बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में किसानों की फसले हुई चौपट, समाजवादी पार्टी के बबलू पटेल किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए निकाली रैली पहुंचे तहसील कार्यालय एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समाजवादी पार्टी के बबलू पटेल ने बताया किसानों की बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की, समाजवादी प्रदेश सचिव शिव प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा यदि किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं होती है। तो हम शीघ्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।
एसडीएम राजनगर राकेश कुमार परमार ने कहा दिया है। उसमें ओलावृष्टि बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलें को नुकसान हुआ है। उसका मुआवजे की मांग की गई है। हमारी टीम लगातार क्षेत्र में जाकर सर्वे कर रही है। और मेरे द्वारा भी कुछ गांव का सर्वे किया गया है। लगातार किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शिव प्रताप सिंह बुंदेला, विधानसभा प्रभारी कल्लू यादव, जिला पंचायत सदस्य ब्रज गोपाल पटेल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सहित किसान मौजूद रहे।