नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में जरूरी कागजात जमा करने एवं ई केवायसी करने व फॉर्म भरने के लिए वार्ड नंबर 21 की पार्षद कविता मोनू लॉक्स द्वारा लगातार प्रतिदिन वार्ड में स्थित यादव मंडी शासकीय विद्यालय मन्दिर में महिलाओं के लिए एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सैकड़ों की संख्या में उत्साहित महिलाए पहुंचकर योजना का लाभ लेने हेतु फॉर्म भरने आ रही है जिसको देखते हुवे आज भी यह कैंप 2 अप्रैल रविवार को भी आयोजित किया जा रहा है । इस बारे ने पार्षद कविता मोनू लॉक्स ने वार्डवासियों से अपील करते हुवे कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का महिलाओं को लाभ अधिक से अधिक लेना चाहिए।जिन महिलाओं को नगरपालिका जाने में दिक्कत आ रही है,उन महिलाओं की सुविधा के लिए वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सके। आज आयोजित कैंप में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका के वार्ड प्रभारी सुनील सेन मौजूद रहेगे। वही फॉर्म संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में भी अपनी सेवाएं देंगे।