कंजार्डा। पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शांति समिति की बैठक में पत्रकारों को निमंत्रण देना ही भूल गए। जबकि हर बार पत्रकारों को खबर दी जाती है, लेकिन कंजार्डा पुलिस चौकी पर किसी भी अपराध की जानकारी स्थानीय पत्रकारों को नहीं दी जाती है। पत्रकारों को खबर इधर से उधर से लेना पड़ती है। सूत्रों से खबर मिलती है उसी के बाद खबर प्रकाशित की जाती है। नवागत एसपी इस ओर ध्यान दें। शांति समिति मीटिंग के बारे में जब पूछा गया तो पता लगा कि बिना पत्रकारों के ही शांति समिति की मीटिंग कर ली गई। चंद ग्रामीणों को बुलाकर शांति समिति की मीटिंग सम्पन्न हो गई।