नीमच। लाडली बहना योजना और मध्य प्रदेश सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों का बखान करने के लिए प्रचार रथ को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार रथ शासन की योजनाओं का नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार करेगा। प्रचार रथ आज विधायक दिलीप सिंह परिहार के सरकारी निवास से रवाना हुआ। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया है। इस बजट सत्र में 8000 करोड़ रुपए का प्रावधान कर मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसमें बहनों को समृद्ध बनाने के के लिए सरकार प्रतिमाह ₹1000 देगी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म अवश्य जमा करें और योजना का लाभ ले। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।