नीमच। राज्य शिक्षा केंद्र ने कल 3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 5 वीं व 8 वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से जारी आदेश के अनुसार कल 3 अप्रैल को कक्षा 5 वीं व 8 वीं की गणित विषय की परीक्षा होना थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। इस परीक्षा की आगामी तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।