BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 4:34 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, एमपी में कल से एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग से जारी अलर्ट में इस बार एमपी के जिलों का जिक्र नहीं है। जबकि राजस्थान, यूपी सहित कई प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, रतलाम, भोपाल सहित अन्य जिलों में बादल छाने की संभावना जरूर जताई है। 

मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो एमपी में 3 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। लेकिन इस विक्षोप के अधिक मजबूत ना होने की स्थिति में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में फिर से सूर्य की तपिश बढ़ेगी। साथ ही लोग गर्मी का अनुभव करेंगे। कुछ क्षेत्रों में लू चलने का पूर्वानुमान भी जताया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बार मार्च महीने में किसानों पर मौसम ने कहर बरपाया है। मार्च माह की शुरूआत से ही मौसम के लगातार बदलाव के चलते कई जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई है। मार्च के अंत में भी सातवां वेदर डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश तो कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। नीमच, मंदसौर व रतलाम सहित कई जिलों में इसका असर दिखाई दिया। लेकिन अब मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE