देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने हेतु स्लॉट व्यवस्था प्रचलित है, जिसमें कृषक द्वारा उपज विक्रय करने के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन केन्द्र का चयन एवं उपज विक्रय की दिनांक स्वयं चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। शासन द्वारा किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने हेतु सभी पंजीकृत कृषको का आधार लिंक खातों में भुगतान सुनिश्चित करने हेतु 01/- रूपये ट्रायल रन किया गया है, जिसमें कुछ किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण 01/-रूपये ट्रायल रन विफल हुआ है, जिसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों को प्रेषित की गई है।
अतः ऐसे संबंधित किसानों को सूचित किया जाता है कि, कृपया अपना बैंक खाता आधार से लिंक करायें। बैंक खाता आधार से लिंक होने की पुष्टि स्वयं आधार साईड एवं बैंक का नाम दर्शित होगा। अतः सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि, स्लॉट बुकिंग करने से पूर्व उक्त लिंक पर अपना आधार से बैंक लिंकिंग जरूर चेक करें।