आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेडे ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी आसानी से घर बैठे हासिल करने के लिए वाट्सअप हेल्पलाईन नम्बर 97706-14194 जारी किया गया है। आगर मालवा जिले का यह नवाचार है। इस नंबर पर वाट्स अप करने पर योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त नम्बर पर से समग्र आई डी बनाने,, आधार से लिंक करने,आधार से लिंक मोबाइल आदि जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस नंबर से प्राप्त लिंक के आधार पर महिलाएं अपने घर बैठकर समग्र आई डी बनाने से लेकर आवेदन के लिए आवश्यक अभिलेख के बनाने की प्रक्रिया से परिचित हो सकेगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से संबंधित सूचना और शिकायत भी वाट्स अप पर की जा सकती है।