खरगोन। प्रदेश सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रथ जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 28 मार्च से भ्रमण कर रहा है। रविवार को प्रचार प्रसार रथ जिले के ग्राम मेनगांव, बेड़ियाव, निमगुन, पिपराटा में विभिन्न योजनाओं व शासन की उपलब्धियों की जानकारी देने पहुंचा है। वहीं प्रचार रथ पर लगे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारियों भी ग्रामीण महिला व पुरूषों द्वारा प्राप्त की जा रही है।