नीमच। आगामी त्योहारों को लेकर मनासा पुलिस ने महागढ व जुनासात मनासा में आयोजक समिती, गणमान्य नागरिक, शांती समिति सदस्यों, रक्षा समिति की बैठक ली। उक्त बैठक में त्योहार शांतीपूर्ण मनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान महावीर जयंती, हनुमान जयंती, रमजान पर्व व ईद पर्व आमजनों द्वारा आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आव्हान किया।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों मे आयोजक समिति व गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने के निर्देश गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश के मार्गदर्शन, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे व थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस ने ग्राम महागढ व जुनासात में आयोजक समिति, गणमान्य नागरिक, शांती समिति सदस्यांें की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी त्योहार को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इसमें भगवान महावीर जयंती, हनुमान जयंती, रमजान पर्व व ईद पर्व शांतीपूर्ण तरिके से मनाने व प्रशासन व पुलिस का सहयोग करने के लिए वालेंटियर नियुक्त करने के संबध में निर्देश दिये गये। उक्त बैठक के दौरान आयोजक समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक व शांति समिति सदस्य व एसडीओपी मनासा, थाना प्रभारी मनासा, उनि फतेह सिंह आंजना, प्रआर राजकुमार उपस्थित रहे।