BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 10:39 am
BIG NEWS : वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जिलेभर में एक ही दिन में दबिश के दौरान 553 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर जिले की समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 553 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय विशेष अभियान रविवार तड़के संपूर्ण जिले में चलाया गया। जिसमें जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में की कुल 142 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता व सभी कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। 
रविवार तड़के कुल 763 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 381 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित एवं विभिन्न प्रकरणों में वांछित 553 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
जिनमें एनडीपीएस एक्ट/आबकारी एक्ट/आर्म्स एक्ट में 34 अपराधी, स्थाई वारंटी/उदघोषित अपराधी/धारा 299 सीआरपीसी में वांछित/गिरफ्तारी वारंटी 102 अपराधी, एचएस/ हार्डकोर/इनामी 11 अपराधी, जघन्य अपराध में वांछित 5 अपराधी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 41 अपराधी, धारा 151 सीआरपीसी के अतिरिक्त 120 अपराधी एवं धारा 151 सीआरपीसी में 240 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
उक्त कार्रवाई के दौरान जिले में पुलिस द्वारा 3 प्रकरण एनडीपीएस, 16 प्रकरण आबकारी अधिनियम तथा 19 प्रकरण आर्म्स एक्ट के दर्ज किए गए। वही संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग के दौरान 38 वाहन एम.वी. एक्ट में तथा 3 वाहन धारा 102 सीआरपीसी में जप्त किये गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE