BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 11:04 am
BIG NEWS : सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार और खाकी की नाकाबंदी, जब एमपी से रवाना हुआ सुनील तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक से 21 लाख 48 हजार रूपये जप्त किए है। कार चालक संदिग्ध रुपयों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त, ने बताया कि शनिवार को थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु०नि० के निर्देश पर सावा चौकी इंचार्ज उप निरिक्षक (प्रशिक्षु) शीतल गुर्जर मय जाप्ता सांड रोड तिराहे पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार आई, जिसको रूकवा कर चौक किया तो चालक के सीट पर एक व्यक्ति व पास वाली सीट पर एक महिला बेठी थी। चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के गोकुल दास कम्पाउण्ड, इन्दौर पुलिस थाना प्रदेशीपुरा इन्दौर निवासी 37 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा बताया जिसके साथ एक महिला बैठी हुई थी। कार में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पुर्ण संभावना होने पर कार की चेकीगं की गई तो कार के पिछे डिक्की में एक कपड़े के थेले के अन्दर 100, 200, 500 और 2000 रूपये के नोटो की गड्डीया मिली जिसके बारे में चालक को पुछा तो बताया कि करिब 21 लाख नकद रूपये है। 
इतने रूपयें नकद ले जाने के संबंध में पुछने पर कोई संतोषपुर्वक जवाब नहीं दे पाने से उक्त राशी पुर्णतः संदिग्ध हो सन्देहास्पद तरीके व बिना हिसाब के ले जाई जा रही थी। मौके पर रूपयो की गिनती करने में असुविधा होने से उक्त कार तथा कार में मिली नकदी के यथास्थिति मे चौकी सावा लाकर नकदी की मशीन द्वारा गिनती की गई तो 100 रूपये के 200 नोट, 200 रूपये के 50 नोट, 500 रूपये के 3868 नोट तथा 2000 रूपये के 92 नोट होकर कुल राशि 21,48,000/- रूपये हुई। 
इतनी बड़ी धन राशी सन्देहास्पद होने से उक्त नकदी को धारा 102 द.प्र.स. के तहत जरिये फर्द जब्त किया गया है। उक्त राशी के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

कार्यवाही में शामिल टीम-
शीतल उ.नि.,  कानि. कमलेन्द्र सिंह व गिरधारी लाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE