BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 11:20 am
KHABAR : CM का भाषण सुनने 600 बसें जुटाएंगी भीड़, खंडवा में कल महिला सम्मेलन, स्वागत में ‘लाड़ली बहना’ बजाएंगी ढोल-ताशे, सिखा रहे अफसर, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। मंगलवार को खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दौरा रहेगा। वे यहां करीब ढ़ाई घंटे रूकेंगे, एक वृहद महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल हरसूद रोड स्थित मंत्री विजयशाह के पेट्रोल पंप के सामने रखा गया है। चुनावी साल में सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। करीब 600 बसों के जरिये एक लाख महिलाओं को जुटाया जाएगा। यह टास्क आंगनवाड़ी वर्कर को दिया गया है।


इधर, कार्यक्रम स्थल पर टेंट, स्टेज तैयार कर दिया गया है। सीएम के आने और जाने के लिए दो जगह हैलीपेड बनाए गए है। आयोजन में कोई चूक या कमी ना हो इसके लिए कलेक्टर अनूपसिंह ने रविवार शाम को सभास्थल पर ही अफसरों की बैठक ली। सभास्थल के प्रभारी अफसरों से वन टू वन बात की। 600 बसों के अधिग्रहण का जिम्मा आरटीओ को दिया गया है। जिले के सभी ब्लॉकवार बसों की संख्या निर्धारित कर दी गई है।


हालांकि, आयोजन के बजट को लेकर संशय बना हुआ है। बस संचालकों को महिला एवं बाल विकास विभाग के मद से राशि देने की बात कही गई है। लेकिन महिला बाल विकास के डीपीओ विष्णुप्रताप राठौर ने बजट न होने की बात कहीं। बताया कि, आयोजन के लिए भोपाल स्तर से ठेका हुआ है। संभवत: करोड़ों रूपए के खर्च का भुगतान ‘माध्यम’ के जरिये होगा। बता दे कि, कार्यक्रम में टेंट, साउंड, भोजन-पानी आदि का ठेका मंत्री विजयशाह के करीबी संतोष सोनी (हरसूद) को दिया गया है।


इधर, एक तरफ सभास्थल पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कन्यापूजन किया जाएगा। वही दूसरी ओर उनके स्वागत के लिए महिलाओं से ही ढोल-ताशे बजवाएं जाएंगे। खास बात यह है कि, यह महिलाएं स्व-सहायता समूह की वर्कर है। इन्हें पता नही कि, ढोल-ताशे कैसे बजाते है। ग्रामीण विभाग विकास के अधीन एनआरएलएम ने समूह वर्कर से कहा कि, आप भजन संध्या में रूचि लेती है तो ढोल बजाने में किस बात की शर्म है। सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्रसिंह सोलंकी, एनआरएलएम की संगीता, नीलिमा आदि ने महिलाओं को ढोल-ताशे की ट्रेनिंग दी। करीब 70 समूह वर्कर को गणगौर थीम पर स्वागत का जिम्मा दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE