नीमच। पुलिस ने राकेश पिता नारायण भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोविन्दपुरा थाना जीरन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा फरार आरोपी मदनलाल पिता मगनीराम भील निवासी पावटी का साथी राकेश भील अपने दोस्त मदनलाल व अपर्हता को अपनी मोटर सायकल एचएफडिलक्स एमपी 44 जेडएच 3733 से छोटीसादडी प्रतापगढ रोड कालिका होटल पर छोड़ने गया था जो अपराध में सह आरोपी होने से गिरफ्तार कर उसके कब्जे वाली मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को जेल भेजने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक आरसी खण्डेलवाल ,प्रआर 352 पंकज कुमावत, सैनिक बलवन्त सिह ,सेनिक मुकेश चन्द्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा ।