नीमच। नीमच प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रविवार को ग्राम पंचायतों में सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से वर्चुअल को संबोधित किया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने ग्राम पंचायत पड़दा एवं नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार ने ग्राम पंचायत कनावटी पहुंच कर, उपस्थित बहनों व अधिकारी-कर्मचारियो के साथ लाइव संवाद सुना।
विधायक मारू एवं परिहार ने स्वयं लाड़ली बहना के ईकेवायसी , आवेदन फार्म भरे। उन्होने पंचायत में अभी तक कितने आवेदन हो चुके हैं। कितनी माता, बहनों की ईकेवाईसी पूर्ण हो गई है, इसकी जानकारी ली। साथ ही पंचायत सचिव और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश दिए। विधायक परिहार एवं मारू ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें कोई पात्र बहन वंचित नहीं रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विधायक मारू ने पडदा में उपस्थित महिलाओं के आवेदन फार्म भरे और उसे लाडली बहना योजना पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाया। इस अवसर परकनावटी के सरपंच सोनू सेन,जनपद नीमच के सीईओ राजेन्द्र पालनपुरे, कैलाश पुरोहित और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्यामलाल वसीटा उपस्थित थे।