नीमच। मध्यप्रदेश के मौसम में एक बाद बदलाव देखने को मिलेगा। एमपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं अधिकतर जिलों के आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। जबकि राजस्थान, यूपी सहित कई प्रदेशों में बारिश होगी।
मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में आज सोमवार को मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। कई शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। लेकिन 4 व 5 अप्रैल को मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी भोपाल में 4 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 4 अप्रैल को धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल और उमरिया में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी। इसी तरह 5 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा।