नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की समस्त ग्राम सभाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में संबोधित किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद सहित संबंधित अधिकारीगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुये।