मन्दसौर। नयाखेड़ा बायपास पर यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे गए। यातायत एएसआई डामर ने बताया कि नयाखेड़ा पर वाहन चेकिंग की जा रही है। बिना हेलमेट मोटरसाइकल पर तीन सवारी, फोर व्हीलर में बिना सीट बेल्ट लगाएं और सभी गाड़ियों के पेपर भी चेक किए जा रहे हैं और चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही कुछ वाहन चालकों को समझाइश देकर भी छोड़ा गया है। अभी तक 8 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं।