मंदसौर। जिले के भानपुरा थाने पर पदस्थ आरक्षक नरेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरक्षक रात्रि में अपने साथी के साथ मिलकर भानपुरा थाने में जप्ती में खड़े वाहनों का टायर निकाल रहा है। हालांकि वॉईस ऑफ एमपी इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।
आपको बता दें कि मंदसोर जिले के भानपुरा 108 चालक गिरीश ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि 01 अप्रेल तथा 02 अप्रैल की मध्य रात्रि में 02 बजे भानपुरा थाने पर पदस्थ आरक्षक नरेंद्र सोनी मेरे पास आये और जैक लेकर चले गए। मैंने रात्रि में जेक मांगा तो नहीं दिया। मैं सुबह 5 बजे भानपुरा थाने पर गया तो आरक्षक और साथी मोबाइल की लाइट के उजाले में जप्ती की गई गाड़ियों के टायर निकाल रहे थे। जिसका 108 चालक ने वीडियो बनाया है। 108 चालक गिरीश का कहना है कि मुझे आरक्षक द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है।