नीमच। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज सरकार के आश्वासन के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है। वे कल से अपने काम पर लौट आएंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 अप्रैल तक का समय हमारी मांगों पर विचार करने के लिए मांगा है। मुख्यमंत्री ने हमें सकारात्मक आश्वासन दिया है। यदि हमारी मांगे 25 अप्रैल तक नहीं मानी गई तो हम 26 अप्रैल से पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार की समझ में आ रहा है कि हमारे बिना सरकार की महत्वकांक्षी लाडली बहन योजना का काम प्रभावित हो रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लाडली बहना योजना में बहनों को मिलने वाले लाभ को मद्देनजर रख सहृदयता दिखाते हुए फिलहाल काम पर लौटने का फैसला किया है। आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नगरपालिका नीमच पहुंची और लाडली योजना के संबंध में ट्रेनिंग भी प्राप्त की। देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी वर्ष में सरकार गंभीरतापूर्वक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार करती है या आश्वासनों का लॉलीपॉप देकर अपना काम निकलवाती है।