मंदसौर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं प्रचार रथ गांव-गांव में कर रहा लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसारसरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के संबंध में प्रचार रथ के द्वारा गांव गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आज यह रथ कचनारा, नगरी, पटलावद, लमगरा गावों में पहुंचा। यह प्रचार रथ गांव में चल रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के कैंप। जहां पर बहनों के आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। वहां तक पहुंच रहा है। गांव की विभिन्न गलियों में होते हुए, दूसरे गांव तक पहुंच रहा है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसार कर रहा है। जिससे आम व्यक्ति योजना के बारे में जान सकें।