नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 की सक्रिय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल की विशेष मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार कांग्रेस पार्षद दल नेता योगेश प्रजापति लोक निर्माण विभाग सभापति मनोहर मोटवानी के निर्देशन में आज इंदिरा नगर में पैचवर्क का कार्य प्रारंभ किया गया है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग एवं पार्षद द्वारा कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन आज पांच माह बाद जैसे-तैसे इंदिरा नगर में पैचवर्क का काम प्रारंभ किया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष है। गोरव पोरवाल ने उपस्थित होकर यह कार्य सम्पन्न कराया।
गौरव पोरवाल ने बताया की शीघ्र ही मांगलिक भवन में भी गेट सुधारा जायेगा गणेश वाटिका का फरशीकरण का कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। डाक बंगले के पीछे स्थित बगीचे के सुंदरीकरण के लिए पार्षद प्रयासरत है एक रूम का निर्माण चार बैठने की कुर्सी और लाइट लगाई जा रही हैं। नगर पालिका के अधिकारियों इंजीनियर कदवा कर्मचारियों रामसिंह की भूमिका सराहनीय रही।